गर्मी की छुट्टि में क्या करें, चलो आज मिलकर सोचते हैं। यह बात जब हमारे दिमाग में आया तो हम सारे दोस्तों और अपने परिवार जानो से बात करने के बारे में सोचने लगे। कुछ लोगो के बारे में मैंने सोचा तोह मुझे ऐसा लगा की इनसे गर्मी की छुट्टी के बारे में बात करना भी बेकार है। कुछ के बारे में मुझे ऐसा लगा इनका तो पहले से ही प्लान है। इनसे भी बात करना बेकार है। अब बचे मेरे जैसे कुछ दोस्त और परिवार जन। उन सभी लोगो से बात करने के बाद मेरे दिमाग में जबरदस्त आईडिया आने लगे। आज मैं उन्ही के बारे में बताऊंगा।
तो मेरा पहला आईडिया आया घूमे का।
- यात्रा के मजे : सबसे पहले मैंने यात्रा के मजे लेने के बारे में सोचने लगा। मुझे लगा कोई जरूरी थोड़ी है की यदि मैं किसी बड़ी यात्रा पर ना जा सकू तो कही आस-पास ऐसी जगह पर तो जा ही सकता हूँ जहाँ मजा आये। मेरे दिमाग में दो जगह आया पहला बाग़ में घूमने का , दूसरा नदी पर घूमने जाने का। इन दोनो जगहों पर पहले मैं जाया करता था। आप भी किसी ऐसी जगह पर जा सकते हैं जहाँ आप आसानी से जा सकें और जाने के लिए बहुत ज्यादा सोचना भी न पड़े।
- घर के बहार की जाने वाले कुछ गतिविधि : घर के बहार की जाने वाली गतिविधि से कुछ ताजा हवा और धूप मिलेगा। बाहर कहीं पैदल घूमने जाएँ। किसी झील या छोटे तालाब में तैरने जा सकते हैं। यदि आप गांव में रहते हैं तो बाग़ से अच्छा और क्या हो सकता है। लेकिन यदि शहर में रहते है तो पार्क में जा सकते है।
- कुछ नया सीखें : गर्मी की छुट्टी एक लम्बी छुट्टी होती है इस समय को आप कुछ नया सीखने में लगा सकते हो। इस समय आप कोई भाषा सीख सकते हो। कोई ऐसी किताब पढ़ सकते हो जो पढ़ने में मजा आता हो। कोई ऐसी कौसल सीख सकते है जो लम्बे समय में आपके काम आये।
- अपनो के साथ वक्त बिताएं : उन मित्रो और परिवार के सदस्यों या रिश्तेदारों से मिलें जिनसे आपने काफी समय से नहीं मिला है। जब आप उनसे मिलेंगे तो बहुत अच्छा लगेगा। कही एक दो दिन की यात्रा पर जाएँ या बस मजे या गपशप करें। जो पसंद हो।
- आराम करें और खुद को दोबारा तैयार करें : लबे समय तक स्कूल जाने के बाद या काफी लम्बे समय तक काम करने के बाद फिर से पहले वाला जोश और ताकत पाने के लिए आराम करना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप सो सकते है कुछ मजेदार खेल खेल सकते हैं। या फिर कुछ भी मत करो।
- कलाकारी में वक्त बितायें : गर्मी की छुट्टिओं में पेंटिंग कर सकते हैं। कोई कहानी लिख सकते हैं। कोई नयी छेज बना सकते हैं जैसे कागज का छोटा सा घर , मिटटी से किसी की मूरत। चाहे तो अपना ब्लॉग शुरू कर सकते हैं।
- दूसरों की मदद करें : अपने आसपास के लोगो की मदद करने में समय बिताएं इससे आपका समय भी अच्छा बीतेगा। आपका दूसरों के साथ सम्बन्ध भी अच्छा रहेगा। जरूरत पड़ने पर वो भी आपके काम आएंगे।
- कोई नौकरी कर ले : नौकरी करने से आपके पास पैसे आ जायेंगे। इससे आपको नया अनुभव भी मिलेगा।
- खुद का ध्यान रखें : खुद का ध्यान रखें , कोशिश करें की हमेशा ऐसा भोजन करें जो स्वास्थ्य के लिए अच्छा हो। पूरी नींद लें और प्रतिदिन व्यायाम करें।
यह बात कोई मायने नहीं रखता की आप इनमे से क्या करना पसंद करते हो। जो आपको पसंद आये उसके साथ जा सकते हो बस इतना ध्यान रहे काम करने के बाद ख़ुशी का भरपूर मजा ले पाओ। गर्मी की छुट्टी कहीं ऐसे ही न बीत जाये की सोचते रह जाओ और छुट्टी निकल जाये।